फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining stopped indefinitely, silence spread

Champawat News: अनिश्चितकाल के लिए खनन बंद, पसरा सन्नाटा

Mon, 12 Feb 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mining stopped indefinitely, silence spread
शारदा खनन डाउन स्ट्रीम से घर वापस लौटते श्रमिक। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा खनन यूनियन अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को खनन के लिए वाहन नदी में नहीं उतारे गए। यूनियन का कहना है कि डिमांड कम होने और समस्याओं के निदान होने तक अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया गया है। इधर सुबह डाउन स्ट्रीम आदि के कांटों पर सन्नाटा पसरा रहा। कई श्रमिक परिवार के साथ घरों को लौटते नजर आए। इस बीच कांटे तो खुले रहे लेकिन तौल के लिए कोई वाहन नहीं आया।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि बीते रविवार को शारदा खनन से जुड़े वाहन स्वामियों और खनन कारोबारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन सूत्री ज्ञापन साैंपा था। इसमें कहा था कि खनन खुले दो माह हो गए हैं लेकिन उप खनिज की रॉयल्टी की दर अधिक होने से क्रशर स्वामियों का माल नहीं बिक रहा है। वन विकास निगम से शारदा खनन निजी ठेकेदारों के हाथों में देने की भी मांग उठाई थी। इधर इस संबंध में वन विकास निगम के डीएलएम महावीर सिंह तोमर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed