फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining started in Sharda, 475 vehicles evacuated on first day

शारदा में दुबारा खनन शुरू, पहले दिन 475 वाहनों ने की निकासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mining started in Sharda, 475 vehicles evacuated on first day
शारदा में अप स्ट्रीम से खनिज करते वाहन। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सोमवार से शारदा में फिर खनन शुरू हो गया है। पहले दिन अप और डाउन स्ट्रीम से 475 वाहनों से खनिज निकासी की। इधर खनन विभाग के आग्रह पर एनएचपीसी प्रबंधन ने इस बार वाहन मालिकों को बैराज पास शुल्क से राहत दी है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि नदी के अप और डाउन दोनों गेटों से खनिज निकासी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कारोबारियों, वाहन मालिकों और श्रमिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है। इस पर विभाग की टीम बराबर निगरानी रखे हैं। निकासी गेटों पर वाहनों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

खनन प्रभारी ने बताया कि विभाग के आग्रह पर इस बार एनएचपीसी प्रबंधन ने डाउन स्ट्रीम में वाहनों से बैराज पास शुल्क माफ कर दिया है, जो 12 सौ से 22 रुपये तक था। बता दें कि लॉकडाउन में खनन बंद रहने से इस बार खनिज निकासी का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। राजस्व के घाटे को देखते हुए सरकार ने खनन अवधि अब 30 जून तक बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed