फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining in Sharda can be stopped from today

शारदा में आज से बंद हो सकता है खनन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Mining in Sharda can be stopped from today
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। शारदा में जल स्तर से बढ़ते खतरे को प्रशासन और खनन विभाग भले ही नजरअंदाज कर रहा हो, लेकिन खनन कारोबारियों की शक्तिमान ट्रक यूनियन ने शनिवार से खनिज निकासी बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यूनियन का कहना है कि अचानक जल स्तर बढ़ने से जान-माल की क्षति हो सकती है। खनन विभाग और प्रशासन जान-माल की सुरक्षा की गारंटी लेगा, तो खनन जारी रखने पर विचार किया जाएगा। कोरोना महामारी का खनन कारोबार और राजस्व पर पड़े विपरीत प्रभाव को देखते हुए सरकार ने गत 30 मई को खनन सत्र समाप्त होने के बाद दुबारा खनन की अनुमति दी है, जिसके बाद गत 7 जून से अप और डाउन स्ट्रीम में फिर खनन शुरू हुआ। लेकिन अब पहाड़ों में वर्षा से शारदा का जलस्तर लगतार बढ रहा है। ऐसे में खनन में लगे श्रमिकों और वाहनों की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
जल स्तर के कारण अप स्ट्रीम में वाहन नदी पार कर खनन क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी में एनएचपीसी प्रबंधन द्वारा खतरे से आगाह किए जाने के बाद वाहन मालिकों की सहमति पर यूनियन ने शनिवार से खनिज निकासी बंद करने का फैसला लिया है। यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर का कहना है कि नदी का जल स्तर लगातर बढ़ रहा है और कई वाहन बहने से बच चुके हैं। ऐसे में खनन जारी रखना संभव नहीं है। वाहन मालिकों की सहमति पर ही यूनियन ने खनन बंद करने का फैसला लिया गया है। हां यदि खनन विभाग और प्रशासन श्रमिकों और वाहनों की सुरक्षा की गारंटी देेगा तो विचार किया जा सकता है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: यूनियन से वार्ता कर खनन सुचारू रखने का होगा प्रयास :: "विभाग की ओर से खनन बंद करने का न तो कोई फैसला नहीं लिया गया है और न ही कोई आदेश दिए हैं। यह खनन कारोबारी और वाहन मालिकों की यूनियन का अपना फैसला है। सुरक्षा के मसले पर यूनियन से बात कर खनन सुचारू रखने को कहा जाएगा। विभाग की ओर से 30 जून तक खनन जारी रखा जाएगा।" -हरीश पाल, प्रभारी शारदा खनन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed