फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining affected areas will be illuminated with solar energy

Champawat News: सौर उर्जा से रोशन होंगे खनन प्रभावित क्षेत्र

Wed, 13 Mar 2024 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Mar 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Mining affected areas will be illuminated with solar energy
चंपावत। उत्तराखंड वैकल्पिक उर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) की ओर से जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों को सौर उर्जा से रोशन किया जा रहा है। विभाग की ओर से नेपाल सीमा से लगे इलाकों के अलावा खनन प्रभावित क्षेत्रों में 300 से अधिक स्थानों पर पथ प्रकाश के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए उत्तराखंड खनिज न्यास फाउंडेशन खनन निधि से विभाग को 34.344 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। विभाग की ओर से खनन प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइट की स्थापना के लिए सार्वजनिक उपयोग के स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। परियोजना अधिकारी चांदनी बसंल ने बताया कि खनन न्यास निधि के तहत विभाग को 17 योजनाओं के लिए 34.344 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइट
चंपावत। चंपावत विकासखंड की दियूरी में 28, झालाकुड़ी में 15, रियांसी बमनगांव में 20, नौलापानी में 30, सैलानीगोठ में 15, बाराकोट विकासखंड के सूंगरखाल में 35, बेट्टा अमरूसेरा में 10, रैघांव में 10, बौतड़ी में 10, सिंगदा में 10, बैड़ा बैड़वाल में 10, कामाज्यूला में 10 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। इसके अलावा लोहाघाट विकासखंड के विविल, तल्ला खाईकोट, मल्ला खाईकोट, निडिल और दुधौरी में 25-25 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed