फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mineral extraction will begin in Sharda from today

शारदा में आज से शुरू होगी खनिज निकासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mineral extraction will begin in Sharda from today
खनन को लेकर वन विभाग, खनन, वाहन मालिकों और खनन कारोबारियों की बैठक लेते एसडीएम दयानंद सरस्वती। - फोटो : TANAKPUR
प्रशासन ने खनन कारोबारी और वाहन मालिकों को शनिवार से शारदा के डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी शुरू करने अन्यथा वाहनों का पंजीकरण साल भर के लिए रद करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

प्रशासन की हिदायत से वाहन मालिक असमंजस की स्थित में हैं। कुछ वाहन मालिक खनन शुरू करने की तैयारी में हैं तो कुछ सोमवार से खनिज निकासी शुरू करने की बात कह रहे हैं। बहरहाल खनिज के रेट 61 रुपये क्विंटल तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने तहसील में खनन और वन विभाग के साथ खनन कारोबारी, खनन में लगे वाहनों के मालिकों की बैठक ली। एसडीएम ने डीएम के निर्देश के बावजूद खनिज निकासी शुरू नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हिदायत दी कि शनिवार से नदी के डाउन स्ट्रीम से खनिज की निकासी शुरू नहीं की गई तो डाउन स्ट्रीम के वाहनों का पंजीकरण इस खनन सत्र के लिए रद कर दिया जाएगा। प्रशासन की हिदायत के बाद कुछ वाहन मालिकों ने शनिवार से खनिज निकासी शुरू करने पर सहमति जताई है, जबकि कुछ वाहन मालिक सोमवार से खनिज निकासी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन कारोबारी और स्टोन क्रशरों के मालिकों की मौजूदगी में खनिज के रेट 61 रुपये प्रति क्विंटल तय किए गए हैं। बैठक में खनन प्रभारी हरीश पाल, रेंजर महेश सिंह बिष्ट, शक्तिमान यूनियन के मौजूदा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर, महेश सिंह, मनोज गुप्ता, बचन सिंह महर, दीपक जोशी, स्टोन क्रशर स्वामी अनुज अग्रवाल, अमित सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।
शक्तिमान यूनियन के चुनाव की प्रकिया शुरू, 30 को होगा मतदान
टनकपुर। शारदा से खनिज निकासी शुरू करने के बाद ही शक्तिमान यूनियन की नई कार्यकारिणी के चुनाव भी जल्द निपटाने के प्रशासन के निर्देश के बाद यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
चुनाव के लिए गठित चुनाव कमेटी ने बैठक कर तय किया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच, 29 दिसंबर को नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच और प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

अध्यक्ष के अलावा, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। मतदान की नौबत आने पर 30 दिसंबर को गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से मतदान होगा और उसी दिन मतों की गिनती कर चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनाव कमेटी में भुवन चंद्र कलौनी, दिनेश चंद्र कापड़ी, मनोज कुमार, भानुदेव जोशी, सुरेश मौनी और विश्वबंधु कोहली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed