फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mineral evacuation from Sharda closed due to upgradation in e-Ravanna system

ई-रवन्ना सिस्टम में अपग्रेडशन के चलते बंद रही शारदा से खनिज निकासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mineral evacuation from Sharda closed due to upgradation in e-Ravanna system
टनकपुर (चंपावत)। राज्य खनन विभाग की ओर से एक आईडी पर चार तौल कांटों से ई-रवन्ना जारी करने पर प्रतिबंध लगाने से बृहस्पतिवार को भी शारदा से खनिज निकासी बंद रही। अब वन निगम का खनन प्रभाग तौल कांटों के लिए अलग आईडी लेने की कार्यवाही में जुट गया है। शुक्रवार से खनिज निकासी बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्य खनन विभाग ने बुधवार से अचानक एक आईडी पर एक से अधिक कंप्यूटरों से ई-रवन्ना जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ई-रवन्नों में किए गए इस सुधारीकरण से बुधवार को शारदा के डाउन स्ट्रीम निकासी गेट पर लगे चार में से तीन तौल कांटों में ई-रवन्ना नहीं कटे। इसके चलते इन घंटों तक खनिज निकासी ठप रही थी। बृहस्पतिवार को भी यह समस्या बरकरार रहने पर खनन कारोबारियों की खनिज निकासी बंद रही। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद महर अन्नी ने बताया कि सिर्फ एक ही तौल कांटे पर ई-रवन्ने जारी होने से इतनी बड़ी संख्या में वाहनों का एक तौल कांटे से खनिज निकासी कर पाना संभव नहीं है। इधर खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि अभी एक आईडी से ही निकासी गेट के चारों तौल कांटों से ई-रवन्ने जारी हो रहे थे, लेकिन खनन विभाग की ओर से किए गए सुधारीकरण से खनन प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से तीन और तौल कांटों के लिए भी अलग आईडी के लिए आवेदन की कार्यवाही कर दी गई है।
विज्ञापन

जन सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं वन निगम
टनकपुर (चंपावत) डाउन स्ट्रीम में खनन से वन निगम मोटी कमाई कर रहा है, लेकिन जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति निगम गंभीर नहीं है। खनन शुरू होने के माहभर बाद भी निगम ने निकासी मार्ग पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं की है। इससे वाहनों के गुजरने पर लोगों को धूल का सामना करना पड़ रहा है, जो सेहत के लिए बेहद खतनाक है। इधर खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि तौल कांटे के पास पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पानी के छिड़काव के लिए भी पानी टैंकर मंगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

निकासी मार्ग को ठीक करने की मांग
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन ने वन विभाग से खनिज निकासी मार्ग को भी ठीक करने की मांग उठाई है। यूनियन अध्यक्ष आनंद महर अन्नी का कहना है कि निकासी मार्ग के रखरखाव के लिए वन विभाग की ओर से वाहनों से 130 रुपये प्रति चक्कर शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन मार्ग की हालत ऐसी हो गई है कि वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट का कहना है कि खनन शुरू होने से पहले विभाग ने मरम्मत की थी। विभाग से बजट मिला तो दोेबारा मरम्मत कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed