फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Milk Production

दुग्ध उत्पादन को और बढ़ावा देने के लिए 13 करोड़ रुपए की योजना प्रस्तावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Milk Production
लोहाघाट (चंपावत)। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो चंपावत जिले में अत्याधुनिक तकनीक से बद्री गायों में कृत्रिम गर्भाधान कर वह 20 लीटर दूध देने लगेगी। उत्तराखंड पशुधन विकास बोर्ड (यूएलडीबी) की ओर से हर घर से दूध का उत्पादन करने के लिए 13 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बनाकर भारत सरकार को भेजा गया है। इसके लिए चंपावत जिले का चयन किया गया है।
विज्ञापन

यूएलडीबी के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. एमएस नयाल ने जिले का भ्रमण करने के बाद बताया कि योजना के तहत प्रगतिशील पशुपालकों का संगठन बनाकर उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। प्रत्येक समिति को पंजीकरण करना होगा। एक समिति में 200 तक सदस्य होंगे। इसमें प्रत्येक गाय में टैग नंबर पड़ेगा।
विज्ञापन

पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान में ऐसा वीर्य उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें केवल बछिया ही पैदा होगी। बाद में इन बछियाओं को सूबे के अन्य जिलों में समायोजित किया जाएगा। योजना के तहत समिति से जुड़े पशुपालकों को उनके घर में ही कृत्रिम गर्भाधान, चारा विकास, पशु चिकित्सा आदि सभी सुविधाएं दी जाएंगी। चंपावत जिले में सर्वाधिक 53 फीसदी क्रॉसब्रीड हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षित युवाओं को पशुलोक में तीन माह तक कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान के तहत पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 मार्च तक चलेगा। डॉ. नयाल का कहना है कि यह कार्यक्रम चंपावत जिले की तस्वीर एवं लोगों की तकदीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed