फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Milk Plant in Champawat

दुग्ध संघ का प्रशासनिक कार्यालय बनेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Milk Plant in Champawat
चंपावत जिला मुख्यालय के जूप पटवा में स्थित दुग्ध केंद्र का होगा विस्तारीकरण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के जूप पटवा में स्थित दुग्ध संघ के संग्रहण केंद्र का जल्द ही विस्तारीकरण होगा। दुग्ध विकास विभाग की ओर से दुग्ध केंद्र के विस्तारीकरण कार्य के लिए सात करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसमें दुग्ध संघ कार्यालय का प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। दूध की 10 हजार लीटर भंडारण क्षमता की दुग्धशाला का विस्तारीकरण किया जाएगा। पैकिंग और चिलिंग प्लांट का आधुनिकीकरण भी होगा।
विज्ञापन

चंपावत दुग्ध संघ की ओर से 201 समितियों के माध्यम से रोजाना 13 हजार लीटर से अधिक दूध का उत्पादन किया जा रहा है। संस्था के पास जूप पटवा में 10 हजार लीटर दैनिक भंडारण क्षमता की दुग्धशाला है। इसका विस्तारीकरण कर भंडारण क्षमता को 20 हजार लीटर किया जाना है जबकि किमतोली में स्थित अवशीतन प्लांट की क्षमता तीन हजार लीटर से बढ़ाकर पांच हजार लीटर की जा रही है।
विज्ञापन

खेतीखान और पाटी में अवशीतन प्लांट लगने हैं। दुग्ध संघ के प्रबंधक अरुण टम्टा ने बताया कि दुग्ध संघ का प्रशासनिक भवन न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब शासन की ओर से विस्तारीकरण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमोड़ी क्षेत्र में नई दुग्ध समितियों के लिए सर्वे कार्य शुरू
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से जिले के दूरस्थ ग्राम जो कि अभी तक दुग्ध सहकारिता के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें दुग्ध सहकारिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रमक और रौसाल में दो ग्रोथ सेंटर स्थापित कर दुग्ध पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं जबकि अमोड़ी क्षेत्र को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ने के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed