फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Milam village of Malla Johar of Munsyari. Dialogue

Champawat News: छात्र-छात्राओं को दी गई लोक संस्कृति की जानकारी

Fri, 29 May 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Milam village of Malla Johar of Munsyari. Dialogue
लोहाघाट के जूहा फोर्ती में आयोजित समर कैंप में मौजूद छात्र छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
चंपावत/ लोहाघाट। पीएमश्री जीआईसी अमोड़ी में भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को लोक संस्कृति की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के नोडल गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं को प्राणायाम कराने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी स्कूलों में भारतीय भाषा समर कैंप के जरिए छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। कैंप में शुक्रवार को समर कैंप के दौरान संगीत नृत्य पेंटिंग, गीत गाना, स्थानीय वाद्य यंत्रों की जानकारी, डांस स्टेप्स, स्थानीय कला, चित्रकारी, वीडियो और स्थानीय कलाकार विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में सीईओ चंपावत मानसिंह बिष्ट, डाइट प्राचार्य दिनेश खेतवाल, बीईओ भारत जोशी, घनश्याम भट्ट, संजय जोशी, संजय भट्ट और जनपदीय भाषा समन्वयक डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

..........
समर कैंप में कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता

डीडीहाट(पिथौरागढ़)। जूनियर हाईस्कूल बरसायत में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही उन्हें स्थानीय वाद्य यंत्रों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कार्यक्रमों का उद्घाटन कक्षा आठ की छात्रा दिव्या के पिता महेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत सिंह भौंर्याल ने की। इस दौरान विद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था की गई। इस मौके पर संजय सिंह, सहायक अध्यापक विक्रम सिंह बोरा, केएन पंत सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed