फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Micro plastic found in rivers in Chiraipani fishery project in champawat

Champawat: नदियों, झीलों, जल स्रोतों में माइक्रो प्लास्टिक के रहस्य से उठाएंगे पर्दा, जानिए कैसे?

Sat, 05 Apr 2025 02:38 PM IST
हीरा मेहरा पंकज पाठक, संवाद
पंकज पाठक, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Apr 2025 02:38 PM IST
सार

केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के प्रायोगिक मत्स्य प्रक्षेत्र छीड़ापानी में नदियों में माइक्रो प्लास्टिक के रहस्य से पर्दा उठेगा। तीन साल तक जम्मू कश्मीर में शोध कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Micro plastic found in rivers in Chiraipani fishery project in champawat
मछली के गलफड़ में मिला माइक्रो प्लास्टिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के प्रायोगिक मत्स्य प्रक्षेत्र छीड़ापानी में नदियों में माइक्रो प्लास्टिक के रहस्य से पर्दा उठेगा। तीन साल तक जम्मू कश्मीर में शोध कार्य किया जाएगा। वर्तमान में वहां के 18 स्थानों से इसके सैंपल लिए गए हैं।

विज्ञापन


संस्थान में वैज्ञानिक नदियों, झीलों में माइक्रो प्लास्टिक के बारे में पूरी जानकारी जुटाएंगे। जम्मू कश्मीर में शोध पूरा होने के बाद उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में रिसर्च किया जाएगा। कैंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुणाल किशोर ने बताया कि नदियों, झीलों और जल स्रोतों में माइक्रो प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। इस पर ध्यान देने और समाधान खोजने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


जेएंडके की नदियों में माइक्रो प्लास्टिक की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। तीन साल के शोध कार्य में दो साल का शोध हो चुका है। एक साल का शोध कार्य चल रहा है। वहां की नदियों में पाई जाने वाली अलग-अगल प्रकार की मछलियों पर इसका कितना असर देखने को मिल रहा है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि इसके बाद संस्थान उत्तराखंड में शोध कार्य करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed