फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Micro Container Zone created in Baudadi, Khudi and Pati

बौतड़ी, खीड़ी और पाटी में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंन जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Micro Container Zone created in Baudadi, Khudi and Pati
पाटी बाजार में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाते पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के बौतड़ी, लोहाघाट के सिलिंग के खीड़ी क्षेत्र तथा पाटी बाजार में कई कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। लोगों की आवश्यकतानुसार उन्हें सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि बाराकोट के बौतड़ी गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था, उसके संपर्क में कई लोग आए थे। जिनके आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, उनमें से 12 लोग और पॉजिटिव निकले थे। जबकि सिलिंग के खीड़ी क्षेत्र में एक युवक की कोरोना से मौत के बाद गांव में सेंपलिंग की गई थी, वहां भी सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं पाटी बाजार में कुल 13 लोगों में कोरोना पुष्टि हुई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभास सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को एसबीआई प्रबंधक और एक व्यापारी के पाजिटिव आने पर संपर्क में आये लगभग 80 लोगों की सैंपलिंग की गयी थी, जिसमें 13 व्यपारियों और अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई हैं, इन सभी को कोरोना किट देकर आइसोलेट कर दिया गया हैं। एसडीएम गौतम ने बताया कि बौतड़ी, खीड़ी और पाटी बाजार क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इधर उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह, हेम बहुगुणा ने बौतड़ी गांव में जाकर कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को दवा की किट बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed