फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Memorandum submitted to the bank manager to improve the arrangements

Champawat News: व्यवस्थाएं सुधारने के लिए बैंक प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 09 Jun 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the bank manager to improve the arrangements
लोहाघाट एसबीआई की अव्यवस्थाओं को ठीक करने क मांग को लेकर एसबीआई के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते जन
लोहाघाट (चंपावत)। जनप्रतिनिधियों और लोगों ने डाकबंगला रोड स्थित एसबीआई शाखा में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सोमवार को एसबीआई के प्रबंधक परमिंदर सिंह नागर को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जल्द बैंक की व्यवस्थाएं न सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से बैंक में अव्यवस्थाओं की शिकायत आ रही है। ग्राहकों से बैंक कर्मी सही तरीके से व्यवहार तक नहीं करते हैं। लोगों ने बैंक में दो कैश काउंटर खोलने की मांग उठाई ताकि ग्राहकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शाम चार बजे तक जो ग्राहक बैंक में प्रवेश कर लेते हैं उनके कार्यों को किया जाए, वरिष्ठ जन और दिव्यांगों को बैंक में अलग से सेवा दी जाए।
विज्ञापन

प्रबंधक ने कहा कि बैंक में बेहतर सेवा देने के लिए बैंक कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जरूरज पड़ने पर दो कैश काउंटर भी खोले जाते हैं। वहां सुभाष जोशी, दिवान सिंह मनराल, दीपक सुतेड़ी, ललित जोशी, राकेश बोहरा, एचएस रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed