फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting organised

शारदा से खनन और यूनियन के चुनाव पर नहीं हुआ फैसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Meeting organised
शारदा में खनन और यूनियन चुनाव को लेकर बैठक में उपस्थित खनन कारोबारी और वाहन स्वामी। - फोटो : TANAKPUR
शारदा से खनन को लेकर खनन कारोबारियों और वाहन स्वामियों की बैठक बेनतीजा रही। खनन को लेकर डीएम की 20 दिसंबर को टनकपुर में प्रस्तावित बैठक के अगले दिन 21 दिसंबर को फिर खनन कारोबारी और वाहन स्वामियों की बैठक होगी।
विज्ञापन

इसमें खनिज निकासी शुरू करने के साथ यूनियन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में वाहन स्वामियों ने खनिज निकासी का लोड बढ़ाने की वकालत करते हुए इसके लिए परिवहन विभाग से पत्राचार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ वाहन स्वामी और यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जीडी खुल्लर की अध्यक्षता और अन्नी महर के संचालन में हुई बैठक में खनन कारोबारी और वाहन स्वामी न तो खनिज निकासी शुरू करने को लेकर कोई फैसला ले पाए और न ही यूनियन की नई कार्यकारिणी के चुनाव पर एक राय हो पाए। तय हुआ कि खनन को लेकर डीएम की ओर से 20 दिसंबर को टनकपुर में बैठक प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में होने वाले निर्णय के बाद अगले दिन 21 को फिर खनन कारोबारी और वाहन मालिक बैठक कर रणनीति तय करेंगे। बैठक में वाहन मालिकों ने वाहनों में खनिज निकासी लोड बढ़ाए जाने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि लोड निर्धारित होने के बाद ही खनिज सामग्री के रेट तय किए जाएंगे। बैठक में यूनियन के मौजूदा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत राजू, महेश सिंह, बंशीधर जोशी, चंद्रमोहन सिंह, तेज सिंह, दीपक जोशी, जगदीश सिंह, नवीन सिंह, स्टोन क्रशर स्वामी अनुज अग्रवाल, अमित ठाकुर थे।
फोटो 17 टीएनपी 03 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed