फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meditation and Yoga cottage to be built in Shillingtalk tea garden

शिलिंगटाक चाय बागान में होगा ध्यान और योगा कुटीर का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Meditation and Yoga cottage to be built in Shillingtalk tea garden
चंपावत। जिला मुख्यालय के शिलिंगटाक स्थित चाय विकास बोर्ड के चाय बागान में पर्यटकों को लुभाने के लिए ध्यान और योग कुटीर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (सीएमबीएडीपी) के तहत शासन की ओर से पांच लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई है। शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शिलिंगटाक में जुलाई तक ध्यान और योग कुटीर का काम पूरा कर लिया जाएगा। शिलिंगटाक चाय बागान में 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत 1.05 करोड़ की लागत से टी टूरिज्म हट की मरम्मत, व्यू प्वाइंट, टिकट खिड़की और फेंसिंग कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि शिलिंगटाक में टी टूरिज्म की महत्वाकांक्षी परियोजना को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चाय बागान में पर्यटन सुविधाओं का विकास होने से यहां पर्यटकों की आमद बढ़ने से आसपास के गांवों में भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

श्यामलाताल में एनएच किनारे बनेगा सनसेट प्वाइंट
चंपावत। ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल श्यामलाताल में एनएच के किनारे पर्यटकों के लिए सनसेट प्वाइंट का निर्माण भी किया जाएगा। सीएमबीएडीपी योजना में सनसेट प्वाइंट निर्माण के लिए भी पांच लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
जिला मुख्यालय के शिलिंगटाक स्थित चाय बागान में पर्यटकों के लिए ध्यान और योग कुटीर निर्माण के लिए शासन की ओर से पांच लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने संबंधित कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन माह के भीतर योग कुटीर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। - प्रमोद कुमार वर्मा, एएई, ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed