फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Measurement could not start on railway land

रेलवे की भूमि पर शुरू नहीं हो सकी नापजोख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Measurement could not start on railway land
टनकपुर में रेलवे की भूमि के सर्वे के लिए मानचित्र का अवलोकन करते रेलवे के इंजीनियर मुन्ना कुमार, ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की भूमि की नापजोख बुधवार को शुरू नहीं हो सकी। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि रेलवे के दस्तावेज पूरे नहीं होने से नापजोख की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकी। रेलवे को नक्शे और अन्य जरूरी कागजात लाने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस साल 21 जून को रेलवे ने 102 अतिक्रमण ध्वस्त किए थे लेकिन बाद में विरोध के चलते अभियान रोकना पड़ा था। अतिक्रमण विरोधी अभियान के विवाद की वजह भूमि के स्वामित्व को लेकर रेलवे और राजस्व विभाग के अलग-अलग दावे हैं। जून में विवाद के हल के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बुधवार को तहसीलदार पिंकी आर्य, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मुन्ना कुमार, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार और ईओ राहुल कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी जिस कारण रेलवे की जमीन की नापजोख शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विभागों के नक्शों में दर्ज भूमि के आंकड़े मेल नहीं खाते हैं। राजस्व के भू अभिलेखों के मुताबिक टनकपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के नाम 428 बीघा चार बिस्वा दर्ज है। वहीं रेलवे विभाग के 1909 के नक्शे के अनुसार रेलवे लाइन के बीच से पश्चिम की ओर 168.50 मीटर और पूर्व की ओर 132 मीटर भूमि दिखाई गई है। इसी नक्शे के आधार पर रेलवे अतिक्रमणकारियों को भूमि खाली कराने का नोटिस देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed