{"_id":"def35b0533d60e260b36bd662d420566","slug":"mdm-implementation-and-monitoring-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के लिए पुख्ता करें पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम के लिए पुख्ता करें पेयजल व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) के अंतर्गत मेन्यू के अनुरूप गुणवत्तायुक्त भोजन बनाने पर जोर दिया गया। एमडीएम क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कई सदस्यों ने दूरदराज के स्कूलों में ढुलाना का भाड़ा बनाने का आग्रह किया गया। तय किया गया कि यह प्रस्ताव उच्च स्तर में भेजा जाएगा। पानी के कनेक्शनविहीन स्कूलों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में भोजन माता चयन सहित कई अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण पर भी मंत्रणा की गई। स्वास्थ्य जांच में गंभीर रोगों से ग्रस्त छात्र-छात्राओं को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए। बीईओ हयात सिंह मियान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ शिल्पी पंत, उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, डा.कासिब अहमद, समन्वयक बंशीधर थ्वाल, अमित वर्मा, कैलाश पांडेय, मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती, पुष्पा नेगी, अनीता पंत, देवेंद्र महर, पूरन रावत, विजय आनंद नौटियाल, सतीश भास्कर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन