फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   May 31 will update the family register

31 मई तक अपडेट हो जाएंगे सभी परिवार रजिस्टर

Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
May 31 will update the family register
31 मई तक अपडेट हो जाएंगे सभी परिवार रजिस्टर - फोटो : अमर उजाला
 परिवार रजिस्टर से संबंधित आंकड़ों को डिजिटलाइजेशन कराने के मकसद से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट ने परिवार रजिस्टर में नया परिवार जोड़ने, हटाने और गलतियों को ठीक करने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


परिवार रजिस्टर डिजिटलाइजेशन के लिए सभी ग्राम पंचायतों का लोगइन, पासवर्ड एनआईसी कार्यालय में बना लिए गए हैं। प्रशिक्षण में परिवार रजिस्टार डिजिटलाइजेशन के लिए मुखिया का नाम, स्थान, व्यवसाय के अलावा मकान, मोबाइल और आधार नंबर फीड करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बताया गया कि जिले की सभी 313 ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टरों को 31 मई तक अपडेट किया जाना है। इसके लिए डीपीआरओ और चारों बीडीओ को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायतों को कम से कम 10 परिवार रजिस्टारों की खुद जांच करने को कहा गया। ट्रेनिंग में डीपीआरओ सुरेश बेनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह के अलावा सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed