फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Master plan will be made for various schemes in Goralchaud area.

Champawat News: गोरलचौड़ क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का मास्टर प्लान बनेगा

Thu, 14 Dec 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Dec 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Master plan will be made for various schemes in Goralchaud area.
चंपावत जिला सभागार में गोरलचौड़ क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान को लेकर बैठक में मौजूद लोग। स्रोत:स
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चंपावत में गोरलचौड़ परिक्षेत्र से संबंधित की गई घोषणाओं को पूर्ण करने के लिए विभिन्न योजनाओं का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें धार्मिक पर्यटन, गोल्ज्यू कॉरिडोर, खेल गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के साथ ही इंडोर गेम्स (बैडमिंटन और बास्केटबॉल) के अतिरिक्त मनोरंजन के साथ ही शॉपिंग कांपलेक्स, कार पार्किंग निर्माण, चिल्ड्रन पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में चंडीगढ़ से आए आर्किटेक्ट हेम जोशी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्ययोजना का ले आउट पेश किया। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से गोरलचौड़ के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की गई हैं। इसमें बाजार से गोरलचौड़ मैदान की ओर जाने वाले मोटर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, गोल्ज्यू मंदिर के समीप लोनिवि आवासीय कालौनी को अन्यत्र सरकारी भूमि आवंटित की जाएगी। बैठक में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीओ विपिन पंत, श्याम नारायण पांडे, शंकर पांडे, उद्योगपति नरेंद्र लडवाल, ईओ अशोक वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

बाक्स
कुमाऊनी शैली वास्तु कला प्रयोग में लाई जाएगी
चंपावत। मास्टर प्लान के तहत पर्यटन विभाग की ओर से गोरलचौड़ मैदान के समीप पुरानी जेल वाली भूमि पर ओपन एयर थिएटर बनाया जाएगा। इसमें कुमाऊंनी शैली वास्तु कला प्रयोग में लाई जाएगी। इसके अलावा पंडित दीनदयाल पार्क का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।गोलज्यू महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
अलग-अलग कार्यों के कुल पांच साइड तैयार किए
चंपावत। मास्टर प्लान परियोजना में अलग-अलग कार्यों के कुल पांच साइड तैयार किए गए हैं। इसमें प्रथम साइड में स्टेडियम निर्माण किया जाएगा। दूसरी साइड में गोल्ज्यू कॉरिडोर की ऐतिहासिक जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। तीसरी, चौथी और पांचवीं साइड में विभिन्न अवस्थापना सुविधा, पार्किंग निर्माण, मनोरंजन के साधन ओपन थिएटर, होटल, सरकारी कार्यालय निर्माण, फूड कोर्ट, बहुउद्देशीय हॉल आदि का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed