{"_id":"a7cba629543a32fa5274d1924bc9782f","slug":"market-making-xi-godel-cup-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार इलेवन बना गोरल कप चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार इलेवन बना गोरल कप चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर बाजार इलेवन ने कब्जा जमाया। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में उसने फ्रेंड्स क्लब को छह विकेट से हराया। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा, चेयरमैन प्रकाश तिवारी और मदन सिंह महर ने ट्राॅफी और नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
कुलदीप को मैन ऑफ द मैच और पवन तिवारी को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। गोरलचौड़ मैदान में पहले खेलते हुए फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में 134 रन बनाए। शेखर ने 33 और कमलेश ने 24 रन बनाए। बाजार इलेवन के नितिन और दीपक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में बाजार इलेवन ने 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कुलदीप ने सर्वाधिक 51 और विवेक ने 32 रन बनाए। फ्रेंड्स क्लब के पवन ने दो विकेट लिए। विजेता टीम को ट्राफी के अलावा छह हजार तथा उपविजेता को तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
अंपायरिंग कमल और शंकर ने की। स्कोरिंग दीपक ने की। आंखों देखा हाल अनुराग नेगी ने सुनाया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह, कांग्रेस नेता नंदन तड़ागी, मोहित पाठक, मनोज सिंह, त्रिलोक गिरि मौजूद थे।