फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Marie won the competition TLM milk Pokhara

टीएलएम प्रतियोगिता में दुधपोखरा ने मारी बाजी

Fri, 26 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 26 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

संकुल संसाधन केंद्र बिल्देधार और ढोरजा के विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीआरसी बिल्देधार में हुई टीएलएम प्रतियोगिता में दुधपोखरा, बिल्देधार, जीआईसी पुलहिंडोला, प्रोजेक्ट में दुधपोखरा की आंचल, जीआईसी पुल्ला के विपिन भंडारी, खीड़ी के मनीष गिरि, जीके में बिल्देधार के देवेंद्र पुजारी, दुधपोखरा की आंचल, खीड़ी पोखरी के प्रकाश नाथ पहले तीन स्थान पर रहे।

विज्ञापन


सीआरसी ढोरजा में टीएलएम प्रतियोगिता में कुलौली, प्रोजेक्ट में इसी विद्यालय के श्याम सिंह कुंवर, सामान्य ज्ञान में निर्मला प्रथम, श्याम सिंह कुंवर द्वितीय स्थान पर रहे। इससे पहले राज्य दक्षता पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गौरी शंकर जोशी, रमेश देव और प्रधानाध्यापक दिनेश ढेक ने दीप जलाकर विज्ञान मेले का आगाज किया।
विज्ञापन


विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी की देखरेख में प्रमोद पाटनी ने संचालन किया। निर्णायक के रूप में नरेश फर्त्याल, विक्रम धामी, शरद जोशी, एम परवीन, मीना भारती, नीरू बिष्ट ने सहयोग किया। सभी अव्वल बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। यह बच्चे दो मार्च को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेले में प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed