फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many houses in danger due to collapse of road safety wall

Champawat News: सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से कई मकान खतरे की जद में

Fri, 12 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Many houses in danger due to collapse of road safety wall
चंपावत। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर जयगांव-जैतोली में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को सहायता राशि देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जयगांव-जैतोली के ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद भी अब तक कोई भी प्रशासन का अधिकारी क्षेत्र में नहीं पहुंचा है। बारिश से सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से कई आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से जल्द क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्हें आवाजाही के साथ अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन के कोई अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

-----------------------
जिला प्रशासन की टीम ने मथियाबांज और बुडम क्षेत्र का लिया जायजा
चंपावत। जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत मथियाबांज और बुडम क्षेत्र में बारिश से तबाही का जिला प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम में राजस्व विभाग, पीएमजीएसवाई, लोनिवि आदि विभाग अधिकारियों ने गांव में जाकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों को जल्द सहायता राशि देने की बात कही। मथियाबांज के ग्राम प्रधान मोहन जोशी ने बताया कि क्षेत्र की बड़ी आबादी आपदा से प्रभावित है। टीम में राज्य उप निरीक्षक पुष्कर नाथ, प्रमोद जोशी, देवेंद्र भट्ट, सुभाष पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed