फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Manish of Netra Salon is a victim of Goa fire tragedy.

Champawat News: नेत्र सलान का मनीष गोवा अग्नि कांड का शिकार

Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Manish of Netra Salon is a victim of Goa fire tragedy.
मनीष सिंह महर (फाइल फोटो)
चंपावत/लोहाघाट। गोवा के नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में चंपावत जिले बाराकोट ब्लॉक एक युवक की भी मौत हुई है। मृतक की पहचान बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव निवासी मनीष सिंह महर (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने मनीष के शव को गोवा से उनके गांव नेत्र सलान लाने के लिए डीएम मनीष कुमार से लेकर सीएम कार्यालय के अधिकारियों से मदद का आग्रह किया। जोशी के मुताबिक जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को गोवा से गांव भिजवाने में प्रशासन मदद करेगा। बताया कि जिस नाइट क्लब में शनिवार अग्निकांड हुआ, मनीष वहां रसोई में काम करता था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सपने सजाए गोवा गए मनीष को हादसे ने नील लिया। मां का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन




डेढ़ साल पहले गया था

लोहाघाट। मृतक मनीष डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में गोवा गया था।

स्थानीय सुरेंद्र सामंत ने बताया कि घटना से पहले शाम को अपनी मां से बात की थी। हालचाल ठीक हैं। कुछ देर बात करने के बाद उसने फिर कॉल करने की बात कही। फिर उसका कॉल नहीं आया। फिर परिजनों ने सोशल मीडिया में ब्लास्ट की खबर मिली तो किसी अनहोनी की चिंता होने लगी। फोन क्या तो उसका फोन नहीं लगा तो शक गहरा गया। फिर गांव के एक युवक और युवक की बुआ के लड़के ने घटना की जानकारी दी। परिवार में दो भाइयों में एक था। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक खुशाल अधिकारी ने दुख जताया है और सरकार से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed