{"_id":"68583e2d9164bf515b00901a","slug":"manish-kumar-became-the-24th-dm-of-champawat-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125572-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मनीष कुमार बने चंपावत के 24वें डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मनीष कुमार बने चंपावत के 24वें डीएम
Sun, 22 Jun 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के 24वें जिलाधिकारी आईएएस मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने डबल लॉक कक्ष में अभिलेखों का अवलोकन करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यालय परिसर और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता जिले में संचालित विकास कार्यों को गति देना, आदर्श चंपावत की परिकल्पना को मूर्त रूप देना, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कहा कि परिकल्पित आदर्श जिले की दिशा में अधिकारियों ने अब तक 200 प्रतिशत देने का प्रयास किया है, लेकिन अब समय 400 प्रतिशत देने का है।
हम सभी को समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। कहा कि केवल सर्टिफिकेशन पर्याप्त नहीं है। नलों में वास्तविक रूप से पानी आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली, पानी और सड़क बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा। सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की नियमित रूप से स्वयं समीक्षा करने और परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
कहा कि अधिकारी बहाने नहीं समाधान करें। शासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम अनुराग आर्य, लोहाघाट नितेश डांगर, अलकेश नौडियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल सहित अन्य मौजूद रहे।