फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Manadhunga-Dungri motor road closed for 24 days, many vehicles stranded

मानाढुंगा-डुंगरी मोटर मार्ग 24 दिनों से बंद, कई वाहन फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manadhunga-Dungri motor road closed for 24 days, many vehicles stranded
भारी बारिश से ध्वस्त मानाढुंगा- डुंगरी मोटर मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट में पांच गांवों को जोड़ने वाला मानाढुंगा-डुंगरी मोटर मार्ग भारी बारिश से क्षतिग्रस्त है। मोटर मार्ग पर यातायात बाधित होने से यहां लोगों के कई वाहन फंसे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मोटर मार्ग को जल्द खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

डुंगरी के पूर्व ग्राम प्रधान महेश चंद्र जोशी ने एसडीएम केएन गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि रौंसाल मोटर मार्ग से मानाढुंगा-डुंगरी के लिए वर्ष 2016 में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की निधि से छह किमी लंबा मोटर मार्ग बनाया गया था। इस मोटर मार्ग से बोराबुंगा, फांफर, खुलकवार, बलाना, डुंगरी गांवों के लोग आवाजाही करते है। 17 अक्तूबर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें करीब पांच वाहन फंसे हैं। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग खुलवाने के लिए पहले भी ज्ञापन दिया था। एसडीएम ने बीडीओ को मोटर मार्ग खुलवाने के आदेश दिए थे, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई अब। एसडीएम ने मोटर मार्ग खोलने के निर्देश लोनिवि को दिए हैं। एसडीएम के आदेश की कॉपी उन्होंने लोनिवि के ईई को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed