फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Man sentenced to 20 years in prison for having sex with a teenager

Champawat News: किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दोषी को 20 वर्ष की कैद

Fri, 20 Mar 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for having sex with a teenager
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) अनुज कुमार संगल की अदालत ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं चुकाने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 23 मार्च 2024 को कोतवाली टनकपुर में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। कहा कि 22 मार्च की सुबह उसकी 15 वर्षीय पुत्री रोडवेज से एफडी लेने गई और उसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों के खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की विवेचना की। विवेचना के दौरान जागृति विहार मेरठ (यूपी) निवासी गौरव कश्यप का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने किशोरी को खोजकर गौरव को मेरठ से गिरफ्तार किया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। तब से मामला न्यायालय में चल रहा था। बृहस्पतिवार को विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने दोनों पक्षों के गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन कर फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed