फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Malli and water crisis in Talli Krhin

मल्ली और तल्ली खरहीं में पानी का संकट

Sun, 19 Feb 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 19 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Malli and water crisis in Talli Krhin
मल्ली और तल्ली खरहीं में पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला
 पाटी विकासखंड के मल्ली और तल्ली खरहीं में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल किल्लत के चलते लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोग गाड़-गधेरों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


दिलीप  सिंह, रघुवर सिंह, उमेद सिंह, नारायण सिंह, दिवान सिंह आदि का कहना है कि खरहीं पेयजल योजना से ईजर, तल्ली और मल्ली खरहीं के लोगों को जलापूर्ति की जाती थी। वर्तमान में ईजर तोक के लोगों को तो पर्याप्त पानी मिल रहा है, लेकिन तल्ली और मल्ली खरहीं में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ही तोकों में  करीब 50 परिवार रहते हैं। पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीण एक किलोमीटर दूर गाड़-गधेरों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का  कहना है कि लोगों को हो रही दिक्कतों की ओर उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों  को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी  दी है। जल संस्थान के अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed