फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Malaysian Embassy asks Ashok's documents

मलयेशिया दूतावास ने अशोक के दस्तावेज मंगाए

Sun, 09 Jul 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 09 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Malaysian Embassy asks Ashok's documents
मलयेशिया में पुलिस द्वारा पकड़े गए लधियाघाटी के अशोक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 एक माह के पर्यटक वीजा से मलयेशिया गए लधिया घाटी क्षेत्र के अशोक भट्ट को वहां की पुलिस द्वारा कैद करने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है। अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट कर मदद की गुहार लगाई है। भारतीय दूतावास से संपर्क करने वाले लधिया घाटी संगठन के कार्यकर्ता को दूतावास के अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मलयेशिया स्थित दूतावास ने अशोक के तमाम दस्तावेज मंगवाए हैं।

अशोक भट्ट 8 जून को पर्यटक वीजा में मलयेशिया में रह रहे पंजाब निवासी अपने मित्र संदीप सिंह के वहां गया था। इसी दौरान 17 जून को जब अशोक मलयेशिया की जौहार बाहरो बाजार में घूमने निकला, तो वह दोस्त के कमरे में अपना पासपोर्ट और वीजा भूल आया। पुलिस चैकिंग के दौरान जब उससे वीजा और पासपोर्ट मांगा, तो अशोक ये दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाया। जिसके बाद मलयेशिया पुलिस ने वीजा न दिखाने पर गिरफ्तार कर 14 दिन की हिरासत में लिया। मलयेशिया में रहने वाले अशोक के मित्र संदीप ने अशोक के मलयेशिया पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी परिजनों को दी। तबसे अशोक के पिता विद्याधर भट्ट, मां ईश्वरी देवी, बहिन रेनू भट्ट, बड़े भाई राकेश भट्ट का बुरा हाल है।
विज्ञापन



लधिया घाटी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता नवीन भंडारी ने अशोक को मलयेशिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना वहां के भारतीय दूतावास को दी। जिसके बाद भारतीय दूतावास ने अशोक के तमाम कागजात मंगवाए। नवीन ने बताया कि मलयेशिया में भारतीय दूतावास के अधिकारी राजीव अहीर ने फोन कर अशोक की रिहाई के लिए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। दूतावास पहुंचे अशोक के मित्र संदीप ने भी नवीन से बात कराई। इस कवायद से अशोक के मलयेशिया पुलिस की गिरफ्त से छूटने की आस जगी है। लधिया घाटी संगठन विदेश मंत्री और विदेश मंत्रालय के आला अधिकारियों से भी संपर्क साध रहा है। वहीं अशोक के चचेेरे भाई सुनील भट्ट ने बताया कि संदीप से उनकी लगातार बात हो रही है। अशोक के जेल जाने के बाद से संदीप उससे तीन बार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed