फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Make the choice to bypass NH

बाईपास को बनाएं एनएच का विकल्प

Sun, 27 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 27 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

व्यस्त रहने वाले स्टेशन बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हित किए अतिक्रमण के आरोपी बेचैन हैं। व्यापारी और भवन स्वामियों ने मुख्यमंत्री से अतिक्रमण हटाने की बजाय पहले से बनाए गए बाईपास को एनएच के मानकों के मुताबिक चौड़ा करने की अपील की है।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के करीब तीन किमी दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने का मामला नैनीताल हाईकोर्ट तक पहुंचा है।

रविवार को हुई बैठक में व्यापारियों और भवन स्वामियों का कहना था कि देवराड़ी बैंड से पाटन पुल तक पहले ही बाईपास बनाया जा चुका है।

 इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग की जरूरत के अनुसार चौड़ा करने से टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच लोहाघाट होते हुए आवाजाही की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सड़क के निर्माण पर पूर्व में मोटी रकम खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मुरारी, हयात सिंह फर्त्याल, जगदीश भट्ट, हितेष मुरारी, मुकेश कलखुड़िया, निखिल सिंह, मनोज, प्रदीप गड़कोटी, पूरन ढेक, छोटे लाल आदि का कहना था कि इस मोटर मार्ग को चालू करने से नगर क्षेत्र के मकान भी टूटने से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से इस दिशा में विशेष पहल कर लोगों को राहत दिलाने की गुहार लगाई है। इस मुद्दे को लेकर अगली बैठक दो अक्तूबर को होगी। खीम सिंह ढेक की अध्यक्षता में बसंत मुरारी ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed