फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Makar Sankranti, celebrated with great fanfare in Champawat district

चंपावत जिले में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति

Tue, 15 Jan 2019 11:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 15 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti, celebrated with great fanfare in Champawat district
चंपावत में मकर संक्रांति पर घुघुती की माला पहने बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिले के ब्यानधुरा, पूर्णागिरि, रामेश्वर, पंचेश्वर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा रात्रि जागरण कर शारदा सहित विभिन्न संगम तटों में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की गयी। 
विज्ञापन


जिले के ब्यानधुरा मंदिर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रात्रि जागरण किया गया।  बच्चों ने अपना पसंदीदा  घुघती त्योहार हर्षोल्हास से मनाया। उत्तरायणी पर्व पर रामेश्वर और पंचेश्वर धाम में पांच नदियों (काली, गौरी, धौली, सरयू और रामगंगा ) के संगम पर हजारों लोगों ने पर्व स्नान किया। पंचेश्वर में उत्तरायणी के मौके पर मेला लगाया गया। मेले में भारत और नेपाल से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पांच नदियों के संगम पर स्नान कर भगवान शिव के मंदिर में शीश नवाया। लोगों ने भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। पंचेश्वर और रामेश्वर में बड़ी संख्या में लोगों ने नन्हें बच्चों का मुंडन और यज्ञोपवीत कराया। उत्तरायणी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।  
विज्ञापन


नेपाल सीमा से लगे मडलक के नगरूंघाट मंदिर में भजन-कीर्तन की धूम रही। सोमवार रातभर भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। मंगलवार को सभी भक्तों ने नगरूंघाट के पावन तट पर स्नान किया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए भजन-कीर्तन समारोह में ईश्वर सिंह बोहरा ने जय मां सरस्वती से भजन का श्रीगणेश हुआ। इसके बाद बोहरा ने नागार्जुन देवता की आराधना पर काली गंगा किनारे सेरा मैदान, नगरूं तेरी भूमि महान गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दीवान पुजारी ने काहे गर्व करे नर मूरख गाकर मंत्रमुग्ध किया। गायकों ने पहाड़ी और हिंदी भजनों की झड़ी लगा दी। ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने भजन मंडली में शामिल लोगों का स्वागत किया।  इस दौरान तारा सिंह पुजारी ने पहाड़ी किस्सों से लोगों को खूब गुदगुदाया।  हारमोनियम वादन बसंत, बद्री सिंह पुजारी ने किया। ढोलक अमर सिंह पुजारी और पुष्कर सिंह बोहरा ने बजाई। कीर्तन-मंडली में गंगादत्त धामी, शंकर सिंह बोहरा, आनंद जोशी, कर्म सिंह बोहरा, आनंद जोशी, लक्ष्मण सिंह, कल्याण सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतीखान में बनी माघ की खिचड़ी
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के खेतीखान में मकर संक्रांति के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने खेतीखान में माघ की खिचड़ी का कार्यक्रम किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने समरसता का संदेश दिया। विवेकानंद विद्यामंदिर खेतीखान में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ईश्वरी दत्त ने समरसता का संदेश देते हुए मकर संक्रांति के बारे में जानकारी दी। मकर संक्रांति से दिन में ठंड कम होती है, साथ ही दिन लंबे होते हैं। शाखा कार्यक्रम के बाद माघ की खिचड़ी का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर खंड संघ चालक बद्रीदत्त भट्ट, जिला सेवा प्रमुख कमल माहरा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विवेक पुजारी, नरेश ओली, सुदर्शन जुकरिया, कैलाश, मनीष, रोहित आदि मौजूद थे। ब्यूरो 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed