फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahatma Gandhi Junior High School will be upgraded

Champawat News: महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल का होगा उच्चीकरण

Mon, 19 Feb 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 19 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Junior High School will be upgraded
चंपावत। टनकपुर स्थित महात्मा गांधी विद्यालय उच्चीकरण कर हाईस्कूल बनाया जाएगा। शासन की ओर से महात्मा गांधी जूनियर विद्यालय टनकपुर का हाईस्कूल में उच्चीकरण करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से टनकपुर के महात्मा गांधी जूनियर विद्यालय का उच्चीकरण कर हाईस्कूल बनाने की मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 नवंबर को विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुभाग उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा की ओर से जिला शिक्षाधिकारी चंपावत को आदेश पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

सीईओ चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन की ओर से जिले में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जूनियर विद्यालय टनकपुर का हाईस्कूल में उच्चीकरण का आदेश जारी हो चुका है। नए सत्र से विद्यालय में हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed