फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahashivratri: Shiva devotees' enthusiasm not reduced by rain

महाशिवरात्रि:बारिश से भी कम नहीं हुआ शिवभक्तों का जोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Shiva devotees' enthusiasm not reduced by rain
चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करतीं महिलाएं। छाया:अमर उजाला - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। दिन भर बारिश ने महाशिवरात्रि के पर्व में खलल डाला, मगर इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उल्लास कम नहीं रहा। चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में शिव लिंग पर जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर यहां भंगोटे का प्रसाद भी वितरित किया गया। महंत भैरव गिरी ने बताया कि मंदिर में दिन भर शिव पाठ हुआ।
विज्ञापन

लोहाघाट में ऋषेश्वर मंदिर समिति और श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर ऋषेश्वर महोत्सव के अलावा लोहावती नदी के तट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी के साथ छोलिया नर्तक भी साथ चल रहे थे। हथरंगिया के सर्वदेव मंदिर में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ऋषेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष पीएस मेहता और चेयरमैन गोविंद वर्मा ने झांकी का शुभारंभ किया। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, प्रकाश राय, दीपक सुतेड़ी, महेश राय, किरन पुनेठा, विमल कलौनी, जगदीश साह, ईश्वरी साह, विनोद गोरखा, जीवन राय, प्रेमलाल साह, लता वर्मा, सुधा खर्कवाल, निर्मला अधिकारी, मीना ढेक, जितेंद्र साह, नवीन मुरारी, डीडी पांडेय, नवीन जोशी, मुकेश साह, अमित साह, संजय फर्त्याल, दीपक ओली, हेमंत पांडेय आदि शामिल थे। मानेश्वर, पंचेश्वर, हरेश्वर, रामेश्वर, रेगड़ू, शिव मंदिर, सुंई के आदित्य महादेव मंदिर, बाराकोट के शिव मंदिर, आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन

शिव भक्ति से मिटता है अज्ञानता का अंधेरा
चंपावत। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के चंपावत केंद्र में शिवरात्रि पर कई कार्यक्रम हुए। केंद्र की संचालिका बहिन ज्योति ने कहा कि भगवान शिव बुराइयों से दूर रहने की राह दिखाते हैं। दिल्ली से आए रोहिताश भाईं ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व आत्मा और परमात्मा का मिलन दिवस है। भगवान शिव का ज्ञान मानव सृष्टि का कल्याण करने वाला है। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव और चेयरमैन विजय वर्मा ने कहा कि शिव भक्ति से अज्ञानता का अंधकार मिटता है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी, विजडम स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पंत, प्रकाश अधिकारी, रेनु जोशी, चंद्रकला, रेखा अधिकारी, डॉ. गीता पुनेठा, रूकमणि, निर्मला वर्मा, गीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मायूस रहे बाहरी कारोबारी
बारिश भले ही शिव भक्तों की आस्था को डिगा न सकी, मगर इससे व्यापार पर मार जरूर पड़ी। चंपावत, लोहाघाट सहित अन्य जगहों में शिवरात्रि में लगने वाली दुकानें नहीं लग सकी। इसके चलते खटीमा, पीलीभीत, बरेली आदि जगहों से आए व्यापारियों को मायूस होना पड़ा।
बालेश्वर मंदिर में चलाया नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान
चंपावत। जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत लोगों को नशामुक्त रखने का संकल्प दिलाया गया। अभियान के संयोजक और जीआईसी सिप्टी के संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.मदन सिंह पाल व मुकेश बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में महा शिवरात्रि पर्व मनाएं, दुव्र्यसनों को दूर भगाएं...का आह्वान करते हुए अपने परिवार व मंदिर आदि धार्मिक स्थलों को नशीले वातावरण से मुक्त रखने के साथ स्वच्छ पर्यावरण निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विपिन बंग्याल, गंगा गोस्वामी, लक्ष्मी देवी, सपना, किरन भट्ट, शशिकला, शिवन्या, रेखा भट्ट, नेहा, रेखा कुंवर, ममता बोहरा आदि मौजूद रहे।

संवाद
धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि पर्व
टनकपुर /बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। टनकपुर में भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, पशुपतिनाथ शिव मंदिर, ज्ञानखेड़ा, आमबाग और सैलानीगोठ के महादेव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। बनबसा में छावनी स्थित शिवालय, मीनाबाजार शिवालय, गौढ़बाबा मंदिर, प्राथमिक स्कूल भजनपुर स्थित शिवालय, बस अड्डे स्थित मां पूर्णगिरि मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों में भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए। एनएचपीसी परिसर स्थित जलशक्ति मंदिर में मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने पूजा अर्चना कराई। यहां महाप्रबंधक एसके शर्मा, मदन लाल, मनीष सहाय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed