फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   "Mahabharata" about the emotional story

Champawat News: भावगत कथा को लेकर ''महाभारत''

Sat, 19 Aug 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 19 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
"Mahabharata" about the emotional story
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर मंदिर समिति और बाबा आमने=सामने आ गए हैं। दोनों ही पक्ष कथा के आयोजन के लिए अपना दम भर रहे हैं और दोनों ही पक्ष कथा के लिए अपनी-अपनी ओर से अलग-अलग तैयारियां कर रहे हैं।पिछले दो वर्षों से कथा को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इस वजह से पुलिस के पहरे में कथा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

मंदिर के बाबा मोहनानंद तीर्थ उर्फ एमके तिवारी और ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता ने एक सितंबर से मंदिर में भागवत कथा के आयोजन का ऐलान कर दिया है। बाबा मोहनानंद तीर्थ का कहना है कि एक सितंबर से सात सितंबर तक गीता भवन धर्मशाला में उनकी ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। बाबा ने कहा कि न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला दिया है इसलिए वे ही कथा करवाएंगे। कथा कराने का हक साधु संतों का है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता ने कहा एक सितंबर से ऋषेश्वर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर में नव निर्मित धर्मशाला में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसका निर्णय पूर्व में हुई बैठक में लिया गया है। मेहता ने कहा कथा हर हाल में मंदिर समिति की ओर से कराई जाएगी। इसकी तैयारी 27 अगस्त से ही शुरू कर दी जाएगी। मेहता का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन कथा के आयोजन में रोक लगाने की कोशिश की तो जनता सड़कों पर उतरेगी। मेहता ने कहा कि न्यायालय ने अपने निर्णय में धर्मशाला का कब्जा किसी को नही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed