{"_id":"654e66fd5c5a1d11500c7b89","slug":"madhuli-hit-dagda-pahad-junla-champawat-news-c-229-1-shld1009-3285-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मधुली हिट दगड़ा, पहाड़ जूंला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मधुली हिट दगड़ा, पहाड़ जूंला...
Fri, 10 Nov 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में चल रहे पांच दिनी दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। लोहाघाट से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने किया।
सांस्कृतिक संध्या में लोहाघाट से दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आई कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने शिव वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। लोकगायक प्रदीप कुमार ने मधुली हिट दगड़ा, पहाड़ जूंला, लोकगायिका मंजू आर्या ने घास काटूलो ईजू ऊंचा डाना मां की प्रस्तुति दर्शकों ने खूब सराही।
कलाकार पंकज, बीरू, अजय, संजय, गौरव, मयंक, केशर, रवीना अदिति, भूमि ने ओ भाना रंगीली भाना, छमला बिलौरा गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने लगे। डॉ. दिवाकर भट्ट, विजय सिंह ने संचालन किया। वहां यशपाल मनराल, संदीप कलखुडिय़ा, सुमित कलखुडिय़ा, निशांत खर्कवाल, बबलू देव, प्रकाश माहरा, शैलेंद्र बोहरा आदि रहे।