फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Made YouTube channel so that studies are not interrupted.

पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए यूट्यूब चैनल बना दिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Made YouTube channel so that studies are not interrupted.
प्रवक्ता विध्यासागर। - फोटो : AMAR UJALA
सतीश जोशी सत्तू (संवाद) चंपावत।
विज्ञापन
लॉकडाउन में स्कूल बंद होने से पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए यहां एक प्रवक्ता ने यूट्यूब चैनल के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की है। दियारतोली जीआईसी के अंग्रेजी के प्रवक्ता विद्यासागर की ओर से एक सप्ताह पहले बनाए गए सागर एजुकेशन नाम के यूट्यूब चैनल से 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई हो रही है। स्कूल बंदी के दौरान बेहद मददगार इस चैनल को अब तक 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सब्सक्राइब कर चुके हैं। अंग्रेजी के अलावा अन्य विषयों के वीडियो के लिए संबधित विषय के शिक्षकों का सहयोग लिया जा रहा है। यूट्यूब के जरिए छात्रों को सीख देने का चंपावत जिले के किसी शिक्षक का यह पहला प्रयास है। शिक्षक विद्यासागर बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं का पढ़ाई के प्रति उत्साह बना रहे, इसके लिए यूट्यूब चैनल को माध्यम बनाया गया है। मोहित, जगजीवन, रामपाल, नीरज सहित ढेरों छात्र कहते हैं कि ये माध्यम उनमें पढ़ाई के प्रति नई ललक पैदा कर रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित का कहना है कि यूट्यूब चैनल से छात्रों को पढ़ाई का नया प्लेटफार्म मिला है। 
::इनसेट:: अभिभावकों के साथ समूह बना कर रहे हैं शिक्षण कार्य :: चंपावत। मिशन शिक्षण संवाद की पहल पर सोशल मीडिया में ग्रुप बनाकर अभिभावकों और छात्रों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। मिशन शिक्षण संवाद के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि सोशल मीडिया से वर्तमान में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, हिंदी, संस्कृत, कला, सामाजिक विषय की शैक्षिक सामग्री प्रकाशित की जा रही है। हर जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों और अभिभावकों ने समूह बनाए हैं। जो मिशन टीम की ओर से दिए जा रहे दैनिक कार्य को शेयर कर बच्चों से संपर्क व संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed