{"_id":"67a500c54e2f522bff016dea","slug":"made-villagers-aware-about-forest-fire-safety-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-119539-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्रामीणों को वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्रामीणों को वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया
Fri, 07 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बूम वन रेंज की ओर से पूर्णागिरि बीट के अंर्तगत कुसलिया खेड़ा में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वन अधिकारियों ने लोगों को वनों की आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बृहस्पतिवार को गोष्ठी और मानव वन्य जीव संघर्ष जागरूकता कार्यक्रम निर्वतमान ग्राम प्रधान मंजू पांडे की अध्यक्षता में हुआ, इसमें ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने के लिए सहयोग पर जोर दिया गया। साथ ही ग्रामीणों ने वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के भरत सिंह, रोहित चौहान, मनोज चंद्र राय, विपिन चंद्र आर्य, मोहन राम, ग्रामीण लक्ष्मी देवी, दीपा बोहरा,ज्योति बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर, बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि वनाग्नि सुरक्षा को लेकर कोटकेंद्री, पूर्णागिरि, बूम, बस्तिया, सूखीढांग, श्याला, धूरा, टांड, सुकनी, बुडम, सिलाड़, चल्थी आदि के अनेक स्कूलों और प्रमुख स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन