फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Maa Purnagiri Dham: Notice of cancellation of contract to the company constructing the ropeway

मां पूर्णागिरि धाम : रोपवे का निर्माण कर रही कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Maa Purnagiri Dham: Notice of cancellation of contract to the company constructing the ropeway

विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण करा रही कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस दिया है। परियोजना का कार्य 30 अप्रैल 2025 को पूरा होना था लेकिन अभी तक आधारभूत संरचना भी तैयार नहीं हो पाई है।
कंपनी के साथ अनुबंध अक्तूबर 2012 में हुआ था। टनकपुर नगर से 22 किमी की दूर पर स्थित पूर्णागिरि धाम वर्षभर श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है। वर्ष में लाखों की संख्या में श्रद्धालु धाम दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली की पूर्णागिरि रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रोपवे निर्माण का काम दिया गया। सीएम पुष्कर धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट के बनने से श्रद्धालुओं के लिए आवाजाही आसान होगी लेकिन कंपनी इस दिशा में अच्छी प्रगति नहीं दिखा पाई। इसके चलते यूटीडीबी ने कंपनी के निदेशक को अनुबंध समाप्त करने का नोटिस दिया है। इस नोटिस के बाद रोपवे निर्माण कार्य निर्माण कब पूरा होगा यह नहीं पता। संवाद
विज्ञापन

कंपनी चाहती है दो वर्ष अवधि बढ़े
कंपनी रोपवे निर्माण के लिए दो वर्ष की अवधि चाहती है। नोटिस के बाद कंपनी निदेशक ने यूटीडीबी के एसीईओ और अपर सचिव अभिषेक रुहेला को पत्र लिखकर परियोजना को पूरा करने के लिए दो वर्ष का अतिरिक्त समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वह रोपवे निर्माण के लिए गंभीर हैं। उन्होंने नोटिस वापस लेने और परियोजना अवधि 31 मार्च2027 तक बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण में अनावश्यक देरी की वजह से कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस दिया गया है। सचिव स्तर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रोजेक्ट पर अगला निर्णय लिया जाएगा।
-अभिषेक रुहेला, अपर सचिव व अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूटीडीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed