फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MA classes will start in Devidhura College

Champawat News: देवीधुरा महाविद्यालय में शुरू होंगी एमए की कक्षाएं

Tue, 12 Dec 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
MA classes will start in Devidhura College
देवीधुरा राजकीय आदर्श महाविद्यालय। संवाद
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में अगले शिक्षा सत्र से पीजी (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। शासन ने एमए की कक्षाओं को मंजूरी देते हुए तीन विषयों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

मां बाराही धाम देवीधुरा में वर्ष 2014 में खुले राजकीय महाविद्यालय में बीएससी के अलावा स्नातक में सिर्फ छह (अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और राजनीति विज्ञान) विषय हैं। स्नातक में वाणिज्य संकाय भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट और अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने अक्तूबर में नए विषयों सहित कॉलेज की कई समस्याओं को लेकर लंबा आंदोलन किया था। अब उनका आंदोलन रंग लाया है। अब शासन ने तीन नए विषयों को मंजूरी दे दी है। उप सचिव ब्योमकेश दुबे की ओर से 11 दिसंबर को जारी पत्र में एमए में हिंदी, समाज शास्त्र और राजनीति विज्ञान के विषय को संचालित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed