फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lush communication service from Drydhan's rural distress, demonstrated

लचर संचार सेवा से सूखीढांग के ग्रामीण बेहाल, प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lush communication service from Drydhan's rural distress, demonstrated
चंपावत के सूखीढांग में मोबाइल नेटवर्क सेवा को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सूखीढांग क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में लचर मोबाइल संचार सेवा से लोग परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने डीएम और बीएसएनएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर मोबाइल संचार सेवा में सुधार लाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इलाकों में बमनजौल न्याय पंचायत के डांडा, कठौती, बुंगा दुर्गापीपल, बेतलाड़, ककनई, बुड़म, ब्यानधुरा मंदिर क्षेत्र, पाटली, अमगढ़ी, कलाखर्क, मथियाबांज, मुगरौ, त्यौदरा, बयाला, सेतीचौड़ आदि गांवों में मोबाइल नेटवर्क की खामी से लोग परेशान हैं। वहीं स्कूल बंदी के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में भी दुश्वारी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गुजारिश करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के मथियाबांज, ककनई, दियूरी, ब्यानधूरा में मोबाइल टावर लगाने की मांग उठाई है। पंडित शंकर दत्त जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र, सुरेश चंद्र, महासिंह, राजेंद्र सिंह, रघुवर सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed