{"_id":"6814fcb091c1f3396c083181","slug":"lucknow-devotee-missing-missing-report-registered-champawat-news-c-229-1-shld1007-123436-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लखनऊ का श्रद्धालु लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लखनऊ का श्रद्धालु लापता, गुमशुदगी दर्ज
Fri, 02 May 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 02 May 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा बैराज मार्ग से लखनऊ के एक श्रद्धालु के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि एलडीए काॅलोनी, कानपुर रोड लखनऊ निवासी शशि बाला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह और उसके पति दिनेश कुमार अवस्थी, सात अन्य लोग मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। बीती 11 अप्रैल को नेपाल के बाबा सिद्धनाथ मंदिर से दर्शन कर लौटते समय बैराज पुल से उसके पति आगे हो गए। जब वह और अन्य लोग आगे आए तो उसके पति नहीं मिले। तभी से उसके पति की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया कि उसके पति मानसिक रूप से कमजोर और एक पैर से थोड़े दिव्यांग भी हैं। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन