फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lonivi's AE and district panchayat president husband fight

Champawat News: लोनिवि के एई और जिला पंचायत अध्यक्ष पति में मारपीट

Wed, 05 Jul 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lonivi's AE and district panchayat president husband fight
चंपावत में ठेकेदार के ​खिलाफ कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने गया  अभियंताओं का प्रतिनि​धिमंडल। संवाद
चंपावत। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट खंड के एई और जिला पंचायत अध्यक्ष के ठेकेदार पति ने एक दूसरे पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। लोनिवि के चंपावत जिले के तीनों खंड के अभियंताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई का आग्रह किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने लोनिवि के एई पर झूठे आरोप लगाने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी को पत्र भेजा है। खबर भेजे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लोनिवि के एई शिवाकर चौरसिया ने मंगलवार रात अध्यक्ष के पति प्रकाश राय पर अपने कुछ साथियों के साथ लोनिवि परिसर में आकर पिटाई और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। ये सीसीटीवी फुटेज पुलिस को भी दी गई है। अभियंताओं के संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन दे जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई का आग्रह किया। एई चौरसिया का कहना है कि मंगलवार को विभाग ने देवीधुरा में 70 लाख रुपये से कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्य को घटिया गुणवत्ता के कारण तोड़ा था। जिससे नाराज हो ठेकेदार ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

दूसरी ओर ठेकेदार राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पिटाई उन्होंने (राय) नहीं, बल्कि परिसर में बुलाकर एई शिवाकर चौरसिया और जेई राजेंद्र गिरी ने की है। साथ ही उन्होंने रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। डीएम और एसपी को पत्र भेज दोनों अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले की लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री से जांच कराई जा रही है। अभी किसी भी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। अगर सीसीटीवी फुटेज के परीक्षण में पर्याप्त आधार मिले तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
कोट
एई के आरोप झूठे हैं। निजी काम से मैं मंगलवार को बनबसा गया था। मुझे एई ने मंगलवार रात परिसर में बुलाया। पहले रिश्वत मांगी और देने से मना करने पर उन्होंने मेरे साथ पिटाई और अभद्रता की है।

प्रकाश राय, ठेकेदार, चंपावत।
कोट
ठेकेदार को देवीधुरा के काम की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए थे। घटिया गुणवत्ता पर एई चौरसिया ने निर्माण तुड़वा दिया। जिसके बाद ठेकेदार कुछ लोगों को साथ लेकर पिटाई करने परिसर आ धमके।
संजय चौहान, ईई, लोहाघाट खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed