{"_id":"f982c37a9dfea64fa6fffd16cb1dfb24","slug":"lohaghat-surprise-inspections-of-clinics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट के क्लीनिकों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट के क्लीनिकों का औचक निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे क्लीनिकों का चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर के आठ डेंटल, आई एवं जरनल क्लीनिकों का निरीक्षण कर उनके पंजीकरण और डिग्री आदि की जांच की गई। अभिलेखों को सत्यापन के लिए उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डा. सिंह के अनुसार यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा। अभियान से अभी यह बात स्पष्ट नहीं कही जा सकती है कि कितने क्लीनिक अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। क्लीनिक स्वामियों के सभी दस्तावेजों की बारीकी के साथ छानबीन कराई जाएगी, यदि इस पर कोई गलत पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यूनिट हैड रवि सिन्हा, आईईसी हेम बहुगुणा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एलडी जोशी भी शामिल थे।
विज्ञापन
पीपीपी मोड के डॉक्टर भी दिखाएं प्रमाणपत्र
चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह ने पीपीपी मोड में संचालित शील अस्पताल के डॉक्टरों से भी अपनी डिग्रियां, चिकित्सा योग्यता के सभी प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। डा.सिंह के अनुसार डॉक्टरों की डिग्री मांगने पर यहां से एक दंत चिकित्सक चालाकी से खिसक गया है, जबकि अन्य डॉक्टरों ने अब तक डिग्रियां नहीं दिखाई गई हैं।
विज्ञापन