{"_id":"58cec5de4f1c1be5431a1830","slug":"lohaghat-s-lamp-selection-in-isro","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो में वैज्ञानिक बना देवभूमि उत्तराखंड का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसरो में वैज्ञानिक बना देवभूमि उत्तराखंड का लाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
दीपक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपक पालीवाल का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।
जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज पौड़ी से 2014 में बीटेक करने वाले दीपक उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट भी है। इस समय वह एनआईटी जालंधर से एमटेक कर रहे हैं।
मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के दसौड़ा बडियार गांव के रहने वाले दीपक ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़ाई करते हुए हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड में चौथा स्थान और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
दीपक के पिता केशव दत्त पालीवाल बाराकोट ब्लॉक में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर हैं और मां मुन्नी पालीवाल गृहणी हैं। उनके चयन पर विवेकानंद विद्यामंदिर लोहाघाट के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय, प्रबंधक गिरीश उप्रेती, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, बीडीओ पूरन सिंह रावत आदि ने खुशी जताई।