फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat Roadways station is in bad condition, employees helpless

Champawat News: लोहाघाट रोडेवज स्टेशन बदहाल, कर्मचारी बेबस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat Roadways station is in bad condition, employees helpless
इसी टिनशेड में संचालित होता रोडवेज कार्यालय। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र का एकमात्र रोडवेज स्टेशन बदहाल है। स्टेशन में कर्मचारी जीर्ण-शीर्ण टिनशेड में काम करने को मजबूर हैं। गर्मियों में जहां इन कमरों में तपिश रहती है वहीं बारिश में छत टपकती है। इससे दस्तावेजों के भी खराब होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

वर्ष 1977 में लोहाघाट में रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना की गई थी। पांच वर्ष बाद इसका उच्चीकरण कर रोडवेज डिपो बना दिया गया। तब से कर्मचारी टिनशेड में ही काम कर रहे हैं। डिपो में यात्रियों और कर्मचारियों के लिए शौचालय और शुद्ध पेयजल की भी कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक का कार्यालय भी किराये के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन


-

टिनशेड में इन काउंटरों पर होता है काम

लोहाघाट। डिपो का कैश काउंटर, बुकिंग काउंटर, ई-टिकटिंग, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी कार्यालय, डीबीआर, वेतन, समय संचालन कक्ष, चालक-परिचालक कक्ष हैं, लेकिन इनमें बैठकर काम करना आसान नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बसों की भारी कमी झेल रहा रोडवेज डिपो
लोहाघाट डिपो में बसों का बेड़ा लगातार कम होता जा रहा है। वर्तमान में डिपो में 24 बस संचालन में हैं, जबकि पांच बस इंजन की खराबी के चलते टनकपुर क्षेत्रीय कार्यशाला में खड़ी हैं, एक बस लोहाघाट कार्यशाला में खड़ी है। डिपो से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बरेली, गुरुग्राम, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी आदि स्थानों के लिए बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। - सुशील व्यास, प्रभारी फोरमैन, लोहाघाट

-
पक्के भवन बनाने का भेजा जाएगा प्रस्ताव। वर्तमान तक लोहाघाट रोडवेज स्टेशन का प्रस्ताव नहीं गया है। भविष्य में टिनशेड के स्थान पर पक्के भवन बनाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। - नरेंद्र गौतम, सहायक महाप्रबंधक, लोहाघाट रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed