फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat governmental hospital PPP mode

स्वास्थ्य निदेशक ने लिया लोहाघाट अस्पताल का जायजा

Wed, 23 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 23 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat governmental hospital PPP mode
लोहाघाट का पीपीपी मोड अस्पताल हुआ सरकारी - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. गीता शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते हो रही दिक्कतों की जानकारी देने के साथ ही अस्पताल में मानकों के अनुरूप डॉक्टरों की तैनाती की मांग की।

विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि पीपीपी मोड के हटने के बाद सीएचसी में शीघ्र डॉक्टरों की नियुक्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में परीक्षाएं होने तक अभी 12 दिसंबर तक फिलहाल चार डॉक्टर ही अस्पताल में सेवाएं देंगे। उसके बाद ही सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्तियां संभव हैं।
विज्ञापन


इस दौरान भैरव राय, सचिन जोशी, प्रकाश जोशी, गोविंद वर्मा आदि मौजूद थे। इधर, पीपीपी मोड के हटने के कारण बेरोजगार हुए कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक के नेतृत्व में निदेशक डॉ. शर्मा से मिले। डॉ. ढेक ने कहा कि सीएचसी के पीपीपी मोड में जाने के बाद तीन वर्षों तक सभी कर्मचारियों ने सीएचसी में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएचसी में व्यवस्था किए जाने के नाम पर दूरदराज ग्रामीण अंचलों के अस्पतालों से कर्मचारियों का समायोजन सीएचसी लोहाघाट में किया जा रहा है, इस कारण ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी चरमरा गई है। उन्होंने विभागीय स्तर से कर्मचारियों को सीएचसी में समायोजित करने की संस्तुति देने की बात कही।

स्वास्थ्य निदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशक से जनहित में निर्णय लेने के बारे में पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह, संजीव कुमार जोशी, मुकेश जोशी, मोहन राय, रंजीता मेहता, ज्योति, मंजरी जोशी, बाला, सुनीता, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

चंपावत। यहां के दो फार्मेसिस्ट लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित हो गए हैं। सीएमओ डॉ. डीएल साह ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने के लिए ये कदम उठाया गया है। चंपावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की फार्मेसिस्ट किरन राय और सिप्टी स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी के फार्मेसिस्ट मुकुल कुमार राय को लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है। दोनों फार्मेसिस्टों ने नई तैनाती स्थल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

इसी के साथ लोहाघाट अस्पताल में फार्मेसिस्टों के सभी तीन पद भर गए हैं, लेकिन डॉक्टरों के ज्यादातर पद खाली हैं। अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर हैं। सीएमओ ने पिछले सप्ताह पांच डॉक्टर की तैनाती के आदेश दिए, लेकिन फिलहाल इनमें से किसी ने भी अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया है।


डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। लोहाघाट व्यापार संघ के अध्यक्ष भैरव दत्त राय ने डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती जल्द करने की मांग की है। कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में शीघ्र सुधार न होने पर संघ कड़े कदम उठाने पर विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed