{"_id":"678d350d6518e2419e0c3059","slug":"lohaghat-devidhura-haldwani-bus-service-started-champawat-news-c-229-1-shld1026-118701-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट-देवीधुरा-हल्द्वानी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट-देवीधुरा-हल्द्वानी बस सेवा शुरू
Sun, 19 Jan 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज परिवहन निगम की लोहाघाट-देवीधुरा-हल्द्वानी बस सेवा का दोबारा संचालन शुरू हो गया है। बस सुबह नौ बजे लोहाघाट से हल्द्वानी के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन हल्द्वानी से सुबह पांच बजे लोहाघाट के लिए आएगी। रविवार को 10 यात्रियों को लेकर लोहाघाट से हल्द्वानी के लिए बस रवाना हुई।
रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि डिपो से करीब दो साल पूर्व लोहाघाट देवीधुरा-हल्द्वानी बस सेवा का संचालन किया जाता था, इसे अब दोबारा शुरू कर दिया है। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से बिशंग, खेतीखान, पाटी, गर्सलेख, देवीधुरा, वालिक, शहरफाटक, मोत्यापाथर, भीड़ापानी आदि क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों के लिए आवाजाही आसान होगी।
रोडवेज में किराया कम होने और बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा होने के चलते यात्री बस में सफर करने के लिए इसका इंतजार करते थे, लेकिन एकाएक रोडवेज ने इस रूट पर बस का संचालन बंद कर दिया। इससे यात्रियों को अब तक मजबूरन इस रूट से हल्द्वानी जाने के लिए उन्हें अधिक किराया देकर टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
बस का संचालन शुरू होने से प्रकाश सिंह, राम सिंह, दिनेश चंद्र, नारायण दत्त, प्रयाग ओली, हीरा राम आदि लोगों ने रोडवेज लोहाघाट हल्द्वानी मोटर मार्ग में दोबारा बस का संचालन होने पर खुशी जताई है।