{"_id":"6a061c876203ae6ba50ca3da","slug":"lohaghat-depot-grapples-with-bus-shortage-services-on-several-routes-affected-champawat-news-c-229-1-shld1026-139142-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बसों की कमी से जूझ रहा लोहाघाट डिपो, कई रूटों की सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बसों की कमी से जूझ रहा लोहाघाट डिपो, कई रूटों की सेवाएं प्रभावित
Fri, 15 May 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 15 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज का लोहाघाट डिपो में लंबे समय से बसों की कमी से चल रही है। बसों की कमी के चलते कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तीन माह से अधिक समय से बरेली की एक बस सेवा बंद पड़ी है। बस सेवा बंद होेने से लोगों, व्यापारियों को आवाजाही में काफी परेशानियां हो रही हैं। लोगों ने रोडवेज मुख्यालय की ओर से लोहाघाट डिपो को बसें उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। पर्वतीय क्षेत्र के एकमात्र लोहाघाट डिपो में कभी 46 बसों का बेड़ा होता था, वहीं अब घटकर यह मात्र 31 रह गईं हैं।
डिपो में बसों की कमी का असर यात्री सुविधाओं पर पड़ रहा है। लोहाघाट डिपो से दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, बरेली, काशीपुर, ऋषिकेश, पोंटासाहिब, हल्द्वानी, नैनीताल आदि रूटों पर बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
लोहाघाट डिपो में वर्तमान में 31 बसें हैं, जिनमें से दो बसें चार धाम यात्रा में गई हैं। बसों की कमी के चलते बरेली रूट पर एक सेवा करीब तीन महीने से अधिक समय से बंद है। साथ ही काशीपुर के लिए एक दिन छोड़कर बस सेवा संचालित हो रही है। डिपो को नई बसें मिलने के बाद सभी रूटों पर बसों का नियमित संचालन किया जाएगा। - जगत नारायण, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, लोहाघाट डिपो