{"_id":"58c96faf4f1c1b6b3732b6b6","slug":"lohaghat-assembly-seat-in-bjp-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट विधानसभा सीट भाजपा के खाते में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट विधानसभा सीट भाजपा के खाते में
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते नव निर्वाचित विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम नहीं खुलने से लोहाघाट विधानसभा सीट के कर्णकरायत बूथ पर बुधवार को हुए मतदान के बाद यह सीट भी भाजपा के खाते में गई है। भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी को 834 वोटों से शिकस्त दी। इस सीट पर जीत के बाद प्रदेश में भाजपा की कुल सीटें बढ़कर 57 हो गई हैं।
11 मार्च को मतगणना के दौरान ईवीएम नहीं खुलने से लोहाघाट सीट के कर्णकरायत बूथ पर बुधवार को दोबारा वोटिंग हुई। शाम छह बजे बाद लोहाघाट आरओ कार्यालय में प्रेक्षक पी हेमलथा और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल की मौजूदगी में वोटों की गिनती हुई। कर्णकरायत बूथ में कुल 856 वोटरों में से 427 ने मतदान किया। 369 वोट भाजपा और 24 वोट कांग्रेस को मिले। लोहाघाट की जीत के साथ भाजपा ने चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटें जीत ली है।
बसपा को छह, तीन निर्दलीयों को 21 और नोटा को सात वोट मिले। कर्णकरायत बूथ की गिनती के बाद लोहाघाट सीट पर 367 डाक मतपत्र सहित भाजपा को कुल 27685 और कांग्रेस को 185 डाक मतपत्र सहित 26851 मत मिले। इसके अलावा बसपा के देवी लाल शर्मा को 713, निर्दलीय ज्योति प्रकाश टम्टा को 724, प्रकाश सिंह को 725 और राजेंद्र सिंह को 379 वोट मिले। नोटा को 1261 वोट मिले। रिटर्निंग अफसर सीमा विश्वकर्मा ने भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल को प्रमाणपत्र दिया।