फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   lockout in lohaghat degree college

Champawat News: लोहाघाट डिग्री कॉलेज में तालाबंदी

Sat, 22 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
lockout in lohaghat degree college
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट पीजी कॉलेज में सांकेतिक तालाबंदी करते आक्रो​शित् छात्र । संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में सीटें बढ़ाने, छात्र-छात्राओं को इच्छित विषयों में प्रवेश देने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुआ। छात्रों ने शनिवार को कॉलेज में सांकेतिक तालाबंदी की और प्राचार्या की सद्बुद्धि के लिए हवन भी किया। बाद में छात्र नेताओं का शिष्टमंडल समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलने खटीमा रवाना हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर इतिहास, राजनीतिक शास्त्र और हिंदी विषय में सीट बढ़ाने, छात्रों को इच्छित विषयों में प्रवेश देने की मांग की। इससे पूर्व शुक्रवार को मांगों को लेकर तीन छात्र नेता आत्मदाह की धमकी देकर कॉलेज की छत के ऊपर चढ़ गए थे। जन प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद रात नौ बजे छात्र नीचे उतरे। अलबत्ता उन्होंने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया था। विरोध प्रदर्शन में सागर ढेक, नीरज सगटा, पंकज जोशी, गौरव पांडेय, रितिक ढेक, अनीता फर्त्याल, शिवानी मेहता, प्रियंका चौधरी, साक्षी बोहरा आदि मौजूद रहीं। इधर, प्राचार्या का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी चंद्रा जोशी ने बताया कि प्राचार्या स्वास्थ्य कारणों से शनिवार को अवकाश पर थीं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा की मांग उठाई
पीजी कॉलेज में चल रहे विवाद को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्राचार्या प्रो. संगीता गुप्ता ने पुलिस थाने में ज्ञापन देकर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने, छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बाहरी तत्वों का कॉलेज में प्रवेश रोकने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में कई बाहरी लोग व्यवधान पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर में तीन विषयों में सीट बढ़ाने के साथ कॉलेज की गड़बडिय़ों की उच्च स्तरीय जांच की छात्रों ने मांग की। प्राचार्या के स्थानांतरण, इतिहास, हिंदी, राजनीति शास्त्र विषयों में सीट बढ़ाने, रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के रजिस्टर के 13 गायब होने की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक, एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी, उपाध्यक्ष सागर ढेक, सदस्य नीरज सगटा, संयुक्त सचिव गौरव पांडेय, रितिक ढेक सीएम से मिलने खटीमा रवाना हो गए हैं। इधर, एसडीएम रिंकू बिष्ट ने रजिस्टर को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम का कहना है कि सील रजिस्टर जिलाधिकारी को सौंपकर उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed