फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lockdown extended All Weather Road waiting for completion

तय समय में नहीं बन सकेगी बारहमासी सड़क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Lockdown extended All Weather Road waiting for completion
खतरनाक बना निर्माणाधीन बारहमासी रोड। - फोटो : AMAR UJALA
चंद्रशेखर जोशी,
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क का काम सोमवार से फिर से शुरू हो जाएगा, लेकिन अब यह तय है कि रोड का काम निर्धारित 30 अप्रैल तक पूरा नहीं हो सकेगा। निर्माण कर रहीं कंपनिया काम को पूरा करने के लिए दो माह का और समय देने के लिए आग्रह कर रही हैं। 136 किमी लंबी बारहमासी सड़क पर चार पैकेज के तहत नवंबर 2017 से शुरू काम को 30 नवंबर 2019 तक पूरा होना था। बाद में इसे 30 अप्रैल 2020 तक का समय दिया गया, लेकिन लॉकडाउन की वजह से करीब चार सप्ताह काम बाधित रहा। शिवालया कंपनी के प्रबंधक सुरेंद्र राणा का कहना है कि काम में आए व्यवधान से अब एक से दो माह और लगेंगे। उप्र, बिहार व अन्य राज्यों के काफी मजदूर अपने गांवों को जा चुके हैं। कोरोना के मद्देनजर सभी निर्देशों का पालन करते हुए यहां उपलब्ध मजदूरों से ही काम शुरू कराया जाएगा। परियोजना के तहत 6 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 12 मीटर किया जाना है। रोड की चौड़ाई के लिए 134 किमी कटिंग हो चुकी है। स्वांला व बेलखेत में कुछ कटिंग बाकी है। करीब 900 कलमर्ट में से 889 बनने के अलावा 71 प्रतिशत डामर हो चुका है। इसके अलावा चल्थी पर निर्माणाधीन पुल को जुलाई तक पूरा किया जाना है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि भारत सरकार के निर्देशों पर काम बंद किया गया था। अब नई गाइडलाइन के बाद 20 अप्रैल से कार्य शुरू किया जा रहा है। काम करा रही कंपनियों से जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
* ये हैं चार पैकेज: पहला पैकेज : टनकपुर-बेलखेत (40 किमी), दूसरा पैकेज : बेलखेज-चंपावत (38 किमी), तीसरा पैकेज :: चंपावत-च्यूरानी (27 किमी), चौथा पैकेज :: च्यूरानी-पिथौरागढ़ (31 किमी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
::: क्या बोले अफसर :: लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने से निर्माण की प्रगति प्रभावित हुई है। काम करा रही कंपनियों ने पत्र भेज इस बात को कहा है और उनकी ओर से और समय देने का आग्रह किया गया है। अलबत्ता अब 20 अप्रैल से अनुमति मिलने से कोरोना से बचाव को जरूरी उपाय उठाने के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दोबारा से काम शुरू होगा।  -एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed