{"_id":"68b1f041e98a5aaad5064d85","slug":"livestock-farmers-earned-an-income-of-296-lakh-champawat-news-c-229-1-cpt1001-128566-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पशुपालकों की हुई 2.96 लाख की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पशुपालकों की हुई 2.96 लाख की आय
Fri, 29 Aug 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के मध्य हुए एमओयू के तहत पशुपालकों ने एक टन बकरियों की सप्लाई की। सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि लोहाघाट के कर्ण करायत निवासी अमन फर्त्याल ने 11 बकरियां, चौरागूंठ पार्टी निवासी खीम राम ने 19 बकरियां और मोरारी चंपावत निवासी भुवन चंद्र ने 17 बकरियां उपलब्ध कराईं। इससे लाभार्थी पशुपालकों को दो लाख 96 हजार की आय हुई। यहां पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक, डॉ. राहुल, सचिन और आईटीबीपी के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन